CJP Protest: बिहार की राजधानी पटना में भी अब सीजेपी का प्रोटेस्ट पहुंच गया है। सीजेपी और आईसा छात्र संगठनों ने सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहें थे। इस दौरान पुलिस ने उनसे बात करके उनको हटाना चाहा। पर छात्र मानने को जब तैयार नहीं हुए। तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान छात्रों की तरफ से किए गए पथराव में गांधी मैदान की थानाध्यक्ष के सिर पर पत्थर लगने से सिर फट गया।
CJP Protest: पूरी घटना में पुलिस के लोगों के गंभीर चोटें आई
पटना के गांधी मैदान में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ आईसा स्टूडेंट यूनियन पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। छात्रों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इस दौरान पुलिस और छात्र आमने सामने आ गए।
ऐसे में स्थिति बिगड़ते देख कर पुलिस ने छात्रों पर यहां भी लाठी चार्ज शुरू कर दिया। इस पूरी घटना के दौरान गांधी मैदान की थाना प्रभारी का सर फट गया। पुलिस के मुताबिक इस पूरी घटना में कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको ईलाज के लिए प्राथमिक अस्पताल भेजा गया है। स्तिथि को कट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और सभी प्रदर्शनकारीयों को वहां से हटाया।
ये भी पढ़े: CJP प्रोटेस्ट में जमकर बरसी लाठी, पुलिस ने किया कई प्रदर्शनकारियों का डिटेन
संबंधित खबरें (Also Read)
Rahul Gandhi: छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज पर भड़के राहुल गांधी कहा पीएम मोदी छात्रों से मांगे माफी……

14 साल में पहली बार लोकसभा के बाहर हुआ इतना बड़ा प्रदर्शन… सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा…

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP): कैसे बनी यह पार्टी, क्या है पूरा मुद्दा, और संसद मार्च तक की पूरी कहानी

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने पर भड़के अखिलेश यादव कहा सरकार को लोगों का प्रति कोई सहानुभूति नहीं….








