Skip to main content
Samastipur News

इधर CJP ने साधा PM Modi पर निशाना, उधर शांतनु गुप्ता ने दे दिया करारा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के बयान आने के बाद CJP के प्रवक्ता का कहना है कि SRCC नामी कॉलेज में शताब्दी समारोह के अंदर किसी को उम्मीद भी रही होगी कि प्रधानमंत्री जी

विज्ञापन
Updated at :

दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स का शताब्दी समारोह था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिमागी नक्सली को लेकर एक तीखा तंज कश दिया. दिल्ली यूनिवर्सिटी में हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का कहना था कि उन्होंने तो 15 अगस्त को लाल किले से दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल करके एक होम्योपैथिक गोली दे दी थी जैसे ही वह गोली सामने आई तो सारे दिमागी नक्सल मानसिकता वाले लोग भी खुलकर बाहर आ गए.

विज्ञापन

अब जब प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान सामने आया है तो जाहिर सी बात है की सियासत भी काफी होगी ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के द्वारा भी प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर निशान साधा गया लेकिन दूसरी तरफ लेखक शांतनु गुप्ता ने आशुतोष राम का को करारा जवाबी दे दिया.

विज्ञापन

CJP के प्रवक्ता का PM मोदी पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी के बयान आने के बाद CJP के प्रवक्ता का कहना है कि SRCC नामी कॉलेज में शताब्दी समारोह के अंदर किसी को उम्मीद भी रही होगी कि प्रधानमंत्री जी शिक्षा नौकरी और छात्रों और अवसर डालने वाली योजना या चुनौती और अगले 20 साल में भारत को अलग पहचान दिलवाने के लिए किया जा रहे सभी कामों पर बात करेंगे लेकिन इन सब के बजाय दिमागी नक्सल जैसी बेतुकी बातें कही गई अब आपकी डिग्री एंटायर पॉलीटिकल हिस्ट्री में आ गई हो तो ऐसा ही होता है.

शांतनु गुप्ता ने भी दे दिया जवाब

जैसे ही CJP के प्रवक्ता का यह कटाक्ष सामने आया है तो लेखक शांतनु गुप्ता ने भी पलटवार किया है वह लिखते हैं कि आशुतोष जी क्या आपने सच में भाषण सुना है या आप बस दिमागी नक्सली वाली बात पर ही अटक गए हैं, शायद चोर की दाढ़ी में तिनका वाली बात है, प्रधानमंत्री मोदी ने SRCC में भविष्य के बारे में बातचीत की है, AI, ड्रोन यूनिकॉर्न इनोवेशन और ऐसी काफी भारतीय कंपनियों को बनाने के बारे में जो ग्लोबल लीडर बन सके.

यदि आप इन सब की तुलना CJP के आंदोलन से कर रहे हैं जहां टेक्नोलॉजी के माध्यम से पेपर लीक रोकने का आपका रोड मैप कहां था?, डीबीटी के माध्यम से परीक्षा डिजिटल करने पर चर्चा कहां थी? JEE, NEET जैसे सुधारो को मारने की बातें कहां थी जिन्होंने छात्रों के लिए अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम के झंझट को काम किया है? हमने सुना है अल्लाह का नाम रह जाएगा, हमने सुना है नीता का पति सीता का पति, हमने तो प्रधानमंत्री मोदी के प्रति वे हिसाब नफरत भी सुनी है.

Hanny
लेखक के बारे मेंBy Hanny
Tags

और भी पढ़ें

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छात्रों को किया माफ-कहा “बच्चों को गलतियां सुधारने का मौका मिलना चाहिए”…

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी पोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवार ने सुनाई आप बीती, ‘बेटी ने कहा पापा को बताया क्रिमिनल…’

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाया आरोप, कहा पेलेट गन चलाने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था.

नीट पेपर लीक मामले पर पेश बिल पर पहली बार बोली सायानी घोष, कहा विपक्ष जो कर रहा है लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं….. सरकार के साथ संसद में करनी चाहिए चर्चा…..

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें