सीजेपी प्रोटेस्ट में दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की तस्वीर सामने आयी थी। इसमें प्रदर्शनकारी समेत कई पुलिस वाले भी घायल हुए थे। इसको लेकर आज यानी 31 जुलाई को पुलिसवालों के परिजनों ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने अपनी आप बीती बताई। दिल्ली पुलिस के एक ASI कि पत्नी सीमा ने कहा कि प्रदर्शन में उपद्रवी मौजूद थे। एक पुलिस वाले की बेटी ने कहा पापा को क्रिमिनल कहा गया था।

पुलिसवालों के परिजनों क्या कहा

जंतर मंतर पर प्रदर्शन में हुई हिंसा हम सब ने देखी थी। इसमें पुलिसवालों को बिना कुछ सोचे हर किसी ने अपराधी बना दिया था। पर आज पुलिसवालों के परिवार ने अपनी आप बीती बताई। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जो बताया वो वकाई परेशान करने वाला था। जिसमें उन्होंने कहा कि वार्दी के पीछे सिर्फ एक पुलिस वाला नहीं होता है। उसका पूरा परिवार होता है। दिल्ली पुलिस के एक ASI पत्नी सीमा ने कहा की पुलिस वाले सिर्फ अकेले नहीं होते है। उनके पीछे एक पूरी फैमली होती है। मां बाप, पत्नी जो उनका हर रोज वापस आने का इंतजार करती है। वहीं एक पुलिसवाले का बेटा कुंदन ने बताया कि कैसे उस उसके पापा जब घर लौटकर आए तो उनकी पूरी वर्दी खून से भीगी हुई थी। इस प्रेस वार्ता में उनको पुलिसवालों के परिजनों ने वो सब बताया जो मीडिया और लोगों के सामने अभी तक नहीं आ पाया था। दिल्ली पुलिस के एक हेड कान्सटेबल की बेटी ने बताया कि पापा को वो लोग क्रिमीनल कह रहे थे। इस पूरी प्रेस वार्ता में पुलिस के लोगों की बात कही और बताई गयी जिसे अक्सर हम आप और मीडिया नजर अंदाज कर देता है।

ये भी पढ़े: जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..