Skip to main content
Samastipur News

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाया आरोप, कहा पेलेट गन चलाने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था.

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन चलाने का आदेश सीधे गृहमंत्री ने दिया था। जानिए राहुल गांधी ने अपने बया

विज्ञापन

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री पर राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था। जिसके बाद कार्यकारी संसदीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी को सदन में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा गृहमंत्री पर लगाए गए आरोप गलत हैं। राहुल गांधी बिना तथ्य के आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी के बयान का सदन समर्थन किया।

खबर सुनें
विज्ञापन

राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद में राहुल गांधी के दिए गए बयान के बाद हड़कंप मच गया। सदन छात्रों के खिलाफ हुए हमले कि बात को उठाते हुए राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। राहुल गांधी ने कहा “भारत के कथित गृहमंत्री को हिम्मत नहीं है कि यहां आएं और बैठे। मैंने उनकी कारकेड देखी 30 गाड़ियां थी। बुरी तरह से हिले हुए थे। गृहमंत्री डरे हुए हैं। इसलिए आज यहां नहीं हैं ।आगे कहा कि बच्चों पर पेलेट गन मारने के आदेश अमित शाह जी ने दिया था। उन्होंने आदेश दिया है कि बच्चों को शॉक दिया जाए।”

विज्ञापन

राहुल गांधी के बचाव में आए अखिलेश यादव

राहुल गांधी के आरोप के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि “अगर नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है। सरकार की जिम्मेदारी है कि बताए किसके आदेश पर बच्चों पर अत्याचार किया गया।” इस पर किरन रिजिजू ने कहा आप जो कह रहे हैं वो अलग है। लेकिन राहुल गांधी जी ने जो कहा वो गलत है। इस पूरे मामले के बीच लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को विषय पर भाषण करने कि बात कही, स्पीकर ने कहा कि आप इस विषय पर बीना किसी तथ्य के आरोप न लगाए। विधेयक पर अपनी बात को रखे। जिसके बाद सरकार कि तरफ से लगातार सदन में हंगामा चलता रहा किरन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी माफी मांगे या फिर बताए किस आधार पर आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े: नीट पेपर लीक मामले पर पेश बिल पर पहली बार बोली सायानी घोष, कहा विपक्ष जो कर रहा है लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं….. सरकार के साथ संसद में करनी चाहिए चर्चा…..

Sudhanshu Mishra
लेखक के बारे मेंBy Sudhanshu Mishra

और भी पढ़ें

परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्ष से मांगा समर्थन, राहुल गांधी बोले- ‘पहले चर्चा करे सरकार’

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छात्रों को किया माफ-कहा “बच्चों को गलतियां सुधारने का मौका मिलना चाहिए”…

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी पोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवार ने सुनाई आप बीती, ‘बेटी ने कहा पापा को बताया क्रिमिनल…’

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

नीट पेपर लीक मामले पर पेश बिल पर पहली बार बोली सायानी घोष, कहा विपक्ष जो कर रहा है लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं….. सरकार के साथ संसद में करनी चाहिए चर्चा…..

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें