Skip to main content
Samastipur News

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छात्रों को किया माफ-कहा “बच्चों को गलतियां सुधारने का मौका मिलना चाहिए”…

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए छात्रों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा, "बच्चों को गलतिय

विज्ञापन

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां को गाली देने वाले छात्रों को पीएम ने माफ कर दिया है। पीएम मोदी शुक्रवार रात 11 बजे अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा-” मै मुझे और मेरी मां को गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं। आगे उन्होंने अपने संदेश में कहा गलतियां बच्चों से होती हैं उनको सुधारने का मौका देना चाहिए।”

विज्ञापन

अब नहीं होगी छात्रों पर कार्रवाई?

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद उपद्रवी छात्रों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी ने बड़ी बात कही है। पीएम ने देर रात 11 बजे शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए उन छात्रों को माफ करने की बात कही, जिन्होंने प्रदर्शन के बाद पीएम और उनकी मां को गाली दी थी। पीएम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा-‘फ्रैड्स. आज तो मन करता है बस आप से बातें करूं। जंतर मंतर पर जो कुछ हुआ देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां दी जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देता है। ऐसे शब्द का प्रयोग किया मुझे तो गालियां दी ही। मेरी स्वर्गीय माता जी को भी गालियां दी। लेकिन मैं आज एक बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती है बचपन में गलतियां सुधारने का अवसर भी मिलता है। और यही बचपन है। इसलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है उसे भली भांति समझ सकता हूं। ये एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां ऐसी भाषा कैसे बोल सकती हैं?”
पीएम ने कहा इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का वक्त है। गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम है। हालांकि, इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि आगे इन बच्चों पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े:जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

और भी पढ़ें

परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्ष से मांगा समर्थन, राहुल गांधी बोले- ‘पहले चर्चा करे सरकार’

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी पोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवार ने सुनाई आप बीती, ‘बेटी ने कहा पापा को बताया क्रिमिनल…’

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाया आरोप, कहा पेलेट गन चलाने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था.

नीट पेपर लीक मामले पर पेश बिल पर पहली बार बोली सायानी घोष, कहा विपक्ष जो कर रहा है लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं….. सरकार के साथ संसद में करनी चाहिए चर्चा…..

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें