पीएम मोदी पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली अब मुंह छुपाती फिर रही? वायरल वीडियो में खुद बताया क्या हो गई हालात
दिल्ली के जंतर मंतर पर जो कुछ हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक भाषण का भी इस्तेमाल किया गया. ऐसे में इसी
दिल्ली के जंतर मंतर पर जो कुछ हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक भाषण का भी इस्तेमाल किया गया. ऐसे में इसी कड़ी में 15 वर्ष की नाबालिक का एक वीडियो भी सामने आया. अब आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से शेयर किए गए करीब 39 सेकंड के इस वीडियो में लड़की अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर काफी परेशान भी दिखाई दे रही है.
वायरल वीडियो में यह नाबालिक लड़की कहती हुई नजर आ रही है कि उसकी जिंदगी नरक बन गई है. वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि उसे हर तरफ से परेशान किया जा रहा है और वह सामान्य तरीके से अब कहीं जा भी नहीं पा रही.
CJP के मेंबर को पहले पॉडकास्ट में बुलाया फिर कर दी कुटाई, पड़े थप्पड़… जानें पूरा मामला
इस वीडियो में लड़की कहती हुई सुनाई देती है कि उसके पास जो भी कुछ था वह सब कुछ चला गया है वह ना तो कहीं पर जा पा रही है और ना ही कहीं पर रह पा रही है. उसका यह भी कहना है कि उसके पास अब कोई आजादी ही नहीं बची. उसे हर स्थान पर अपना चेहरा छुपा कर रहना पड़ रहा है. इन सब के बावजूद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती है. हालांकि वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह रिकॉर्डिंग कब की गई है और इसे किस परिस्थितियों में बनाया गया है?
वायरल हुआ था जंतर मंतर के दौरान वीडियो
23 जुलाई का दिन था जब यह वीडियो सामने आया था ऐसे में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बनाए गए एक वीडियो में नाबालिक प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हुआ इसके बाद गाजियाबाद निवासी एक महिला ने नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी हालांकि पुलिस ने 30 जुलाई को नाबालिक के खिलाफ जानबूझकर अपमान सार्वजनिक उपद्रव और मानहानि से जुड़ी धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया था.







