नेपाल की त्रासदी ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं लेकिन अब 9 दिन के बाद कुछ सामने भी आया है. नेपाल के कई ऐसे इलाकों में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के 9 दिन के बाद शुक्रवार को रेस्क्यू टीम ने त्रिशूल 3a हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो सुरक्षित मजदूरों को बाहर निकाल लिया. हालांकि इस सुरंग में जहां पर सैकड़ो मजदूर काम कर रहे थे आपदा आने के बाद उनके बचने की कोई भी उम्मीद नहीं दिखाई दे रही थी हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि 9 दिन के बाद कुछ चमत्कार हो गया है.
अब इन दो मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है उनकी कुछ अद्भुत तस्वीर भी लगातार वायरल हो रही है वीडियो में कीचड़ में बंधे हुए एक मजदूर को रेस्क्यू कर्मी अपने कंधे पर उठाकर ले जाता हो दिखाई दे रहा है वहां पर मौजूद टीम तालियां बजाती हुई नजर आ रही है खुशी मनाती हुई भी दिखाई दी है.

वहीं इससे पहले ही त्रिशूल 3a प्लांट की करीब 4 किलोमीटर लंबी सुरंग में 42 मजदूर फंसे हुए थे जिनको निकालने के लिए नेपाल की रेस्क्यू टीम जमीन में ड्रिल कर रही थी वहीं इसी दौरान ही बचाव कर्मियों को एक बड़ी सफलता भी हाथ लगी है ऐसे में जमीन के एक छोटे से छेद से दो मजदूरों को एक के बाद एक बाहर निकाल लिया गया है.

इस पूरे मामले को लेकर नेपाली सेवा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम तथा स्थानीय सांसद श्री राम न्यौपाने ने दोनों ही मजदूरों के जिंदा बाहर निकालने की पुष्टि भी करती है.
















