नीट पेपर लीक मामले पर विपक्ष के प्रदर्शन के बाद सरकार ने शिक्षा को लेकर नया बिल लोकसभा में पेश किया है। जिसको लेकर पीएम मोदी अपने सोशल मीडिया पर बात कर चुके हैं। आज संसद के मानसून सत्र की बैठक में इस पर चर्चा को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। जिसके बाद पूर्व टीएमसी सांसद सायानी घोष ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। आगे उन्होंने कहा विपक्ष हंगामा कर संसद के पैसे और समय दोनों का नुकसान कर रहा है। संसद देश के टैक्सपेयर के पैसों से चलती है।

संसद में लगातार हंगामा

शिक्षा मामले को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 26 जुलाई 2026 को संसद के लोकसभा में शिक्षा में बदलावों को लेकर उठा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा को लेकर और पूरे देश में हुए प्रदर्शन के बाद सरकार शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों की बात को दोहरा चुकी है। विपक्ष पहले मांग कर रहा था, शिक्षा मंत्री को हटाने के बाद संसद में चर्चा होगी लेकिन शिक्षा मंत्री के हटने के बाद भी लगातार संसद में चर्चा न हो पाने के बाद पूर्व टीएमसी सांसद सायानी घोष ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संसद के समय को बर्बाद किया जा रहा है। वो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। सरकार के साथ चर्चा कर विपक्ष शिक्षा में जरूरी बदलावों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा ” विपक्ष को सरकार के साथ बदलाव पर बात करें सकारात्मक चर्चा हो उनके कुछ सुझाव हो तो उस पर बात करें ऐसे संसद का समय ना बर्बाद करें”।

ये भी पढ़े: नीट पेपर लीक के पहले सुनवाई के दिन ही नहीं पहुंचे CBI वकील, कोर्ट करता रहा इंतजार…..