AIR India Plane Crash:आपको बताते चले की 12 जून 2025 को हुआ AIR India Plane Crash अब एक नई दिशा ले रहा है। हाल ही में जारी हुई AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) की प्रारंभिक रिपोर्ट ने इस हादसे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दोनों इंजन अचानक ‘रन’ से ‘कटऑफ’ हो गए थे — यानी उड़ान के तुरंत बाद ही इंजन बंद हो गए। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह तकनीकी खराबी थी या किसी मानवीय भूल का परिणाम?

सबसे बड़ा दावा यह है कि पायलटों में से किसी ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद नहीं किया, बल्कि यह घटना अनजाने में हुई या सिस्टम डिज़ाइन में खामी के कारण। इतना ही नहीं, यह भी सामने आया है कि विमान के Throttle Control Module (TCM) को 2019 और 2023 में दो बार बदला जा चुका था।

तो क्या इस हादसे की असली वजह तकनीक है या इंसान की गलती? रिपोर्ट के हर बिंदु से उठते हैं ऐसे सवाल जिनके जवाब इस खबर में विस्तार से जानें।

Air India Crash: तकनीकी पहलुओं पर बड़ा खुलासा

इस विमान हादसे ने न सिर्फ देश को हिला दिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए। रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दोनों इंजन के फ्यूल स्विच अचानक ‘रन’ से ‘कटऑफ’ पोजीशन में चले गए।

इसका मतलब यह है कि इंजन को ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई थी, जिससे विमान ने कुछ ही सेकंड में नियंत्रण खो दिया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2019 और 2023 में एअर इंडिया ने इस विमान के थ्रोटल कंट्रोल मॉड्यूल को बदला था। यह बदलाव बोइंग की एक एडवाइजरी के बाद किए गए थे जिसमें 24,000 उड़ान घंटे के बाद TCM को बदलने का निर्देश था।