Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले की मोतीपुर पंचायत एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। इस बार पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 से नवाजा जाएगा, और यह सम्मान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रदान किया जाएगा।
यह भव्य सम्मान समारोह 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित होगा, जहां उन्हें 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ क्लाइमेट एक्शन विशेष श्रेणी में यह सम्मान दिया जाएगा। बिहार से इस श्रेणी में अकेले मोतीपुर पंचायत का चयन होना, समस्तीपुर जिले के लिए गौरव की बात है।
Samastipur News: जलवायु अनुकूल विकास कार्यों में अग्रणी बनी मोतीपुर पंचायत
इस पुरस्कार के अंतर्गत उन पंचायतों को चुना जाता है जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रभावी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू किया है। मोतीपुर पंचायत की यही खासियत रही है कि यहां विकास कार्यों को पर्यावरणीय संतुलन के साथ जोड़ा गया है।
देशभर से केवल तीन पंचायतों को इस श्रेणी में चुना गया है – महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार (मोतीपुर)। इससे यह साफ है कि प्रेमा देवी के नेतृत्व में मोतीपुर पंचायत ने जो कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बने हैं।
Samastipur News: अन्य पुरस्कारों में भी देशभर की पंचायतें शामिल
राष्ट्रीय स्तर पर आत्मनिर्भर पंचायत पुरस्कार, पंचायत क्षमता निर्माण संस्थान पुरस्कार जैसी अन्य श्रेणियों में भी कई पंचायतों का चयन किया गया है। जैसे कि तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, असम आदि राज्यों की पंचायतों को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान मिलेगा। इन सभी पुरस्कारों का वितरण मधुबनी में पीएम मोदी की सभा में किया जाएगा।















