Bihar Special Train: समस्तीपुर होकर चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, पटना जाना होगा आसान
Bihar Special Train के तहत बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए समस्तीपुर होकर 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जानें सभी रूट, समय और यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी।
Bihar Special Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन समस्तीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होगा, जिससे पटना और अन्य परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। रेलवे ने इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी भी जारी कर दी है।
Bihar Special Train: समस्तीपुर होकर गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 03217 मधुबनी से सीवान के बीच चलेगी। यह ट्रेन शाम तीन बजे मधुबनी से रवाना होकर दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए रात 10 बजे सीवान पहुंचेगी।





