Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News Today: शादी वाले दिन समस्तीपुर में तबाही! दुल्हन के घर में लगी आग, 50 घर जलकर राख – देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें!

Samastipur News Today: समस्तीपुर के कल्याणपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 50 घर जलकर राख, शादी वाले घर का सारा सामान खाक। जानें पूरी खबर।

Updated at :
Samastipur News Today: शादी वाले दिन समस्तीपुर में तबाही! दुल्हन के घर में लगी आग, 50 घर जलकर राख – देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें!
Samastipur News Today: शादी वाले दिन समस्तीपुर में तबाही! दुल्हन के घर में लगी आग, 50 घर जलकर राख – देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें! (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के मिर्जापुर वार्ड नंबर 10 में बुधवार को एक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ, जिसकी चपेट में लगभग 50 घर आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की शुरुआत विश्वनाथ साहनी के घर से हुई थी, जिसकी चिंगारी ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़े

सबसे अधिक नुकसान मोचन साह को हुआ, जिनकी बेटी की शादी आज ही थी। बारात अंगारघाट से आने वाली थी, लेकिन तैयार पंडाल, मंडप और सारा शादी का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा, “सब खत्म हो गया, कुछ भी नहीं बचा।” इसके साथ ही राज नंदन सहनी की 2 भैंस और 12 बकरियां भी आग में झुलस गईं।

Samastipur News Today: समस्तीपुर के मिर्जापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जले हुए घरों का दृश्य
Samastipur News Today: समस्तीपुर के मिर्जापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जले हुए घरों का दृश्य

अन्य प्रभावितों में सुनील साहनी, मनजीत कुमार, मीना देवी सहित कई लोगों के घर पूरी तरह जल चुके हैं। लगभग 10 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े

जिला अग्निशमन विभाग के सहायक पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अंचल अधिकारी शशि रंजन ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर सहायता दी जाएगी।

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download