Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News Today: समस्तीपुर में अलर्ट! PM मोदी की यात्रा से पहले स्टेशन पर छापेमारी, नमो रैपिड ट्रेन का रूट भी तय!

Samastipur News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरे से पहले समस्तीपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ-जीआरपी ने डॉग स्क्वायड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। जानिए नमो भारत रैपिड ट्रेन के रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी।

Updated at :
Samastipur News Today: समस्तीपुर में अलर्ट! PM मोदी की यात्रा से पहले स्टेशन पर छापेमारी, नमो रैपिड ट्रेन का रूट भी तय!
Samastipur News Today: समस्तीपुर में अलर्ट! PM मोदी की यात्रा से पहले स्टेशन पर छापेमारी, नमो रैपिड ट्रेन का रूट भी तय! (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर समस्तीपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार को डॉग स्क्वायड की सहायता से स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में हर संदिग्ध चीज़ और यात्री की जांच की गई।

रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट जेएस जानी ने बताया कि पीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। चूंकि मधुबनी नेपाल सीमा से सटा हुआ इलाका है, इसलिए जयनगर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। समस्तीपुर जंक्शन पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं क्योंकि यहीं से होकर बिहार की पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन गुजरने वाली है।

इसे भी पढ़े

यह ट्रेन जयनगर से पटना के लिए चलेगी और इसका उद्घाटन मधुबनी में पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन समस्तीपुर पहुंचेगी, जहां स्थानीय सांसद व रेलवे अधिकारी इसका स्वागत करेंगे।

इसे भी पढ़े

डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार, यह ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11:40 पर खुलेगी और मधुबनी, सकरी, दरभंगा होते हुए 15:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। फिर यह बरौनी, मोकामा होते हुए शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और कुल 4 घंटे 50 मिनट में जयनगर से पटना का सफर पूरा करेगी।

इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download