Skip to main content
Samastipur News

Samastipur: बिहार में चौंकाने वाला मामला! पेंशनधारी के खाते में अचानक दिखे ₹740 करोड़

Samastipur News: एक बार सोच कर देखिए क्या होगा यदि आपको पता चले कि आपके अकाउंट में 740 करोड रुपए से अधिक राशि है? क्यों सर चकरा गया ना? दरअसल ऐसा मामला सच में

विज्ञापन
Updated at :
विज्ञापन

Samastipur News: एक बार सोच कर देखिए क्या होगा यदि आपको पता चले कि आपके अकाउंट में 740 करोड रुपए से अधिक राशि है? क्यों सर चकरा गया ना? दरअसल ऐसा मामला सच में हुआ. यह मामला बिहार के समस्तीपुर का है जहां पर एक वृद्ध पेंशन निकालने के लिए पहुंचे. 80 वर्ष के भरत ईश्वर ₹1100 की अपनी पेंशन निकलवाने के लिए बैंक में पहुंचे लेकिन ट्रांजैक्शन रसीद में उनके खाते में 740 करोड रुपए से अधिक राशि दिखाई. जैसे ही यह मामला सामने आया तो गांव में चर्चा शुरू हो गया.

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड की नौआचक पंचायत के गांवपुर गांव में वार्ड नंबर 13 के निवासी भरत ईश्वर शुक्रवार की शाम को ₹1100 की अपनी पेंशन निकलवाने के लिए निकटवर्ती ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे थे. ऐसे में जब उनका आदर सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से राशि निकालने के बाद रसीद दी गई तो उनके खाते का शेष बकाया 7 अरब 40 करोड़ 58 लाख 72895 देखा गया. यह देखकर खुद भरत ईश्वर और सीएसपी संचालक दोनों के ही होश उड़ गए.

विज्ञापन

₹4 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे समस्तीपुर सदर अस्पताल के प्रबंधक, हाईकोर्ट ने अब जमानत की रद्द

हालांकि इस रशीद के सामने आते ही इतनी बड़ी रकम की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई थी लोग यह जानने के लिए बेताब हो रहे थे कि आखिरकार एक वृद्ध इंसान के खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे पहुंच चुकी है कई लोग तो रसीद देखने भी पहुंच चुके थे और गांव में दिनभर इसी बात को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी.

ऐसे में यह मामला सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा पहुंचा तो शाखा प्रबंधन रोहित कुमार ने इस खाते की जांच की और पूरी जानकारी देते हुए बताया कि खाते में वास्तविक शेष राशि केवल ₹500 है. उन्होंने स्पष्ट भी कर दिया कि इस खाते में किसी भी प्रकार का बड़ा विद्या लेनदेन भी नहीं हुआ और पासबुक अपडेट करने पर भी यही राशि दिखाई दे रही है.

वही शाखा प्रबंधक ने यह भी जानकारी दी की ट्रांजैक्शन रसीद में दिखाई गई करोड़ों की राशि तकनीकी खराबी का ही परिणाम है बैंक ने इस गड़बड़ी की सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को भी भेज दी है ताकि तकनीकी प्रॉब्लम को जल्द से दूर किया जा सके. ऐसे में बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से भी अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराने की कोई भी आवश्यकता नहीं है यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है तुरंत बैंक से संपर्क करके खाते की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करें.

Hanny
लेखक के बारे मेंBy Hanny
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें