Skip to main content
Samastipur News

Samastipur Rail News Today: समस्तीपुर रेल मंडल ने बनाया नया कीर्तिमान, माल ढुलाई और यात्री राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी!

Samastipur Rail News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में माल ढुलाई और यात्री

विज्ञापन
Updated at :

Samastipur Rail News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में माल ढुलाई और यात्री सेवाओं में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष मंडल ने कुल 1256.15 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21.93% की वृद्धि दर्शाता है।

विज्ञापन

Samastipur Rail News Today: माल ढुलाई से रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में 0.97 मिलियन टन माल लोड किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य 0.77 मिलियन टन से 0.20 मिलियन टन अधिक है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 34.59% अधिक है। माल ढुलाई से कुल 212.88 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ, जो पिछले वर्ष के 156.29 करोड़ की तुलना में 36.21% अधिक है।

विज्ञापन

Samastipur News Today: पार्सल सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि

Samastipur News Today: रेल मंडल ने पार्सल सेवाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष पार्सल सेवाओं से 5.32 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष के 4.40 करोड़ रुपये से 21% अधिक है।

इसे भी पढ़े

अनाज लोडिंग में बड़ी बढ़ोतरी

इस वित्तीय वर्ष में:

  • मक्के की लोडिंग: 208 रेक, जो पिछले वर्ष की तुलना में 70.49% अधिक।
  • गेहूं की लोडिंग: 17 रेक, जो पिछले वर्ष की तुलना में 750% अधिक (पिछले वर्ष मात्र 2 रेक थी)।
  • चावल की लोडिंग: 17 रेक, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.33% अधिक (पिछले वर्ष 15 रेक थी)।

यात्री सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन

इस वित्तीय वर्ष में कुल 50.55 मिलियन यात्रियों ने समस्तीपुर रेल मंडल से सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24.66% अधिक है। यात्री राजस्व 1004.86 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 831.84 करोड़ रुपये की तुलना में 20.80% अधिक है।

छठ पूजा और महाकुंभ के दौरान विशेष व्यवस्था

  • छठ पूजा (5 से 15 नवंबर 2024): 45.56 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष के 16.73 लाख यात्रियों की तुलना में 172.32% अधिक है।
  • महाकुंभ (08 जनवरी से 27 फरवरी 2025): 139.22 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 115.1 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए: 37 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं।
  • मोबाइल यूटीएस बुकिंग: 2,660 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 5.51 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

Also Read:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें