Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर में नई पेंशन नीति को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर बिहार राज्य और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। इसके अलावा बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं रेलवे के विभिन्न संगठनों द्वारा भी नई पेंशन नीति का विरोध किया गया।

कर्मचारियों का कहना था कि जब तक सरकार नई पेंशन नीति को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति लागू नहीं करती, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। सदर अस्पताल के डॉक्टर से लेकर कर्मचारी तक काला बिल्ला लगाकर मंगलवार को कार्य करते नजर आए।

Samastipur News Today: मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट जिला मंत्री अजय कुमार ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी सरकार की इस नीति का विरोध करते आ रहे हैं, बावजूद इसके सरकार ने नई पेंशन नीति को लागू कर दिया है। यह नीति कर्मचारियों के हित में नहीं है।

इसे भी पढ़े

सरकार से मांग की गई है कि वह नई पेंशन नीति को तत्काल वापस ले और पुरानी पेंशन नीति को लागू करे। अगर सरकार कर्मचारियों की मांग को नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में भी लगातार आंदोलन जारी रहेगा।

रेलवे संगठनों में भी जताया विरोध

रेलवे यांत्रिक कारखाना स्टोर शाखा में कर्मचारियों द्वारा एकीकृत पेंशन प्रणाली (Unified Pension Scheme) के कार्यान्वयन के खिलाफ काला दिवस मनाया गया। इसीआरएमसी के बैनर तले कर्मचारियों ने काली पट्टियां बांधकर अपनी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़े

कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि UPS यानी उल्टा पुल्टा स्कीम है, जो कि कर्मचारियों के लिए न्याय संगत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे और भी बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।

प्रमुख उपस्थित सदस्य:

नामपद
अरविंद कुमारशाखा सचिव
सुनील कुमारअध्यक्ष
जुगेश चौरसियासंयुक्त शाखा सचिव
मुकेश कुमारसदस्य
प्रमोद यादवसदस्य
अमरनाथ कुमारसदस्य
हरिनंदन पासवानसदस्य
रामनरेश रायसदस्य
सत्यजीत कुमारसदस्य
राजीव रंजनसदस्य

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर समस्तीपुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

Also Read:-