समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के मलकलीपुर ईदगाह परिसर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। यह घटना बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के वार्ड नंबर एक में हुई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों और दमकल की तत्परता से बुझी आग

आग की लपटें देखते ही सैकड़ों ग्रामीण बाल्टी और पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। आग की तीव्रता बढ़ने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फिरोज आलम और सशस्त्र बल के जवान मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया

इसे भी पढ़े

आग लगने के कारणों का पता नहीं

इस अगलगी में ईदगाह परिसर के आसपास की झाड़ियां और शीशम के पेड़ जलकर खाक हो गए। विद्यापति थाना प्रभारी फिरोज आलम ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना विवरणजानकारी
घटना स्थलमलकलीपुर ईदगाह, विद्यापतिनगर, समस्तीपुर
घटना का समयसुबह 10 बजे
अग्नि शमन में सहयोगग्रामीण और दमकल विभाग
नुकसानझाड़ियां और शीशम के पेड़ जले
जनहानिनहीं
थानाध्यक्षफिरोज आलम
कारणअज्ञात

Also Read:-