प्रसूता की मौत के बाद पीएचसी में तोड़फोड़, सड़क जाम
Death of a Pregnant Woman in Samastipur: समस्तीपुर के कल्याणपुर में प्रसूता जिन्नत परवीन की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने पीएचसी में तोड़फोड़ कर समस्तीपुर-दरभं
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में शनिवार को एक गर्भवती महिला की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर गांव निवासी आरिफ की 26 वर्षीय पत्नी जिन्नत परवीन को प्रसव के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया था। नॉर्मल डिलीवरी के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जिन्नत परवीन के शव को लेकर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और काउंटर गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड देवेंद्र राम के साथ भी मारपीट की गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी, एसआई मनोज कुमार, वत्स राहुल राज हंस और पीएसआई धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समझाइश का प्रयास किया गया। परिजनों ने दोषी डॉक्टर और नर्स को हटाने की मांग की। काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए और सड़क जाम समाप्त कराया गया। हालांकि, मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें:-
- Samastipur Government Teacher Death News: दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका
- Samastipur Job Fair 2025: 15 बड़ी कंपनियाँ दे रही हैं शानदार नौकरी के मौके – पंजीकरण अभी करें!
- Samastipur News Today: समस्तीपुर में पानी के लिए हाहाकार! 5 घंटे तक सड़क जाम, मुख्य पार्षद पर फूटा गुस्सा
- Samastipur News Today: मनरेगा में करोड़ों का घोटाला! मजदूरों की जगह चली जेसीबी – सच्चाई उजागर करने वाले को दी गई जान से मारने की धमकी!







