Skip to main content
Samastipur News

मनरेगा में करोड़ों का घोटाला! मजदूरों की जगह चली जेसीबी – सच्चाई उजागर करने वाले को दी गई जान से मारने की धमकी!

Samastipur News Today: समस्तीपुर के सोठगामा पंचायत में मनरेगा योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मजदूरों की जगह जेसीबी से काम, उपमुखिया को धमकी, और डीएम ने दि

विज्ञापन

विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत सोठगामा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कार्यों में भारी अनियमितता सामने आई है। मजदूरों के स्थान पर जेसीबी और ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर योजना का संचालन किया गया है, जो सीधे तौर पर मनरेगा नियमों का उल्लंघन है।

खबर सुनें
विज्ञापन

पंचायत के उपमुखिया शिवजी कुमार ने इस गंभीर लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाते हुए समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं, और डीसी संदीप शेखर को एक कमिटी बनाकर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

मजदूरों के हक पर डाका, मशीनों से कराया गया मनरेगा कार्य

उपमुखिया शिवजी कुमार के अनुसार, वार्ड 10 में देवनारायण शाह के खेत से लेकर नहर तक नाला उड़ाही का कार्य जेसीबी और ट्रैक्टर से कराया गया है। खेदरपुर सिमान से लेकर सोठगामा सिमान तक और अवधेश मुखिया की जमीन तक पीसीसी सड़क किनारे मिट्टी डालने का कार्य भी मजदूरों की जगह मशीनों से किया गया। यही नहीं, लड्डू लाल राय के खेत से नहर तक, पनपिबा पोखर से बरगढ़ तक और वार्ड 12 में टीपू से फारुख सदा के घर तक मिट्टी कार्य मशीनों से ही कराया गया है।

इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: मजदूर बोले—मशीनें खा गईं हमारा रोजगार

स्थानीय मनरेगा मजदूरों का कहना है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। पंचायत में सभी योजनाएं जेसीबी और ट्रैक्टर से कराई जा रही हैं, जिससे मजदूरी का अवसर छिन रहा है। साथ ही मजदूरों के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर भुगतान भी किया जा रहा है, जो एक बड़ा भ्रष्टाचार है।

इसे भी पढ़े

उपमुखिया को जान से मारने की धमकी, घोटाले को उजागर करने की सजा

शिवजी कुमार ने आरोप लगाया कि घोटाले की जानकारी वरीय अधिकारियों को देने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश भी की जा रही है। यह स्थिति दर्शाती है कि पंचायत में सत्य बोलने वालों को दबाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें