World Sleep Day 2024: अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बेहद जरुरी है। नींद की इसी अहमियत और इससे जुड़े विकाटों के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को World Sleep Day मनाया जाता है। हमारे सोने का तरीका हमारी नींद को प्रभावित करता है। ऐसे में आज जानेंगे अकेले सोने और बेड शेयर करने में से क्या ज्यादा बेहतर है।

Lifestyle Desk: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल इन दिनों लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना रही है। काम का बढ़ता प्रेशर और खानपान की गलत आदतों का असर हमारी सेहत पर ही नहीं, बल्कि नींद पर भी पड़ता है। इन दिनों कई लोग अनिद्रा यानी इनसोम्निया का शिकार है। यह एक आम समस्या बन चुकी है,

जो किसी को भी अपनी चपेट ले सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। तनाव से लेकर लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल हमारी नींद को काफी प्रभावित करता है।हेल्दी रहने के लिए अच्छी और पूरी नींद जरूरी है। यही वजह है कि नींद के महत्व और इससे जुड़े डिसऑर्डर के बारे में जारूकता फैलाने के मकसद से हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।

World Sleep Day 2024 क्या नींद को प्रभावित करती है सोने का तरीका

World Sleep Day 2024: हमारी नींद को कोई चीज प्रभावित करती है जिसमें एक हमारे सोने का तरीका भी हो सकता है हम कैसे सोते हैं इसका आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है इतना ही नहीं अकेले सोने या बेड शेयर करने का भी हमारे सेहत पर असर पड़ता है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अकेले सोने से या बेड शेयर करने से ज्यादा कौन सा बेहतर होता है।

World Sleep Day 2024
World Sleep Day 2024

बेड शेयर करने के क्या है फायदे

World Sleep Day 2024: एरिजोना विश्वविद्यालय में हुई एक रिसर्च में या पता चला है कि अपने साथी या जीवनसाथी के साथ बिस्तर साझा करते हैं वह अकेले सोने वाले की तुलना में बेहतर होते हैं अध्ययन के दौरान अकेले सोने वाले की तुलना में पार्टनर के साथ बिस्तर शेयर करने वाले को अनिद्रा थकान और ज्यादा सोने की समस्या कम होती है।