Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के मोहनपुर प्रखंड स्थित बिंदगामा गांव के सोनावती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बड़ा मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन गुप्ता को छात्र-छात्राओं के साथ अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि बीएड (B.Ed) कोर्स कर रहे छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा फॉर्म भरने, नॉन अटेंडेंस चार्ज, ड्रेस चार्ज और टूर चार्ज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा था। इसके अलावा, कॉलेज प्रशासन मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने मामले की जांच का आदेश दिया था।
जांच टीम का नेतृत्व पटोरी एसडीएम विकास पांडे कर रहे थे। टीम ने जांच के दौरान पाया कि छात्रों से निर्धारित फीस से अधिक पैसे वसूले जा रहे थे। इतना ही नहीं, जब जांच टीम कॉलेज पहुंची तो कॉलेज प्रबंधन ने उनके साथ भी अभद्रता की और जांच में सहयोग नहीं किया। जांच में सभी आरोप सही पाए गए, जिसके बाद प्रिंसिपल डॉ. पवन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।
पटोरी के एसडीएम विकास पांडे ने जानकारी दी कि छात्राओं ने जिलाधिकारी और एसीएस से शिकायत करते हुए बताया था कि कॉलेज में पढ़ाई के नाम पर तरह-तरह के बहाने बनाकर पैसे ऐंठे जा रहे थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि छात्रों पर पैसे देने का दबाव बनाया जाता था और न देने पर मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
संबंधित खबरें (Also Read)
Samastipur ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की रोक, जरूरी सामान की आपूर्ति जारी रहेगी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम में चयन से झूम उठा समस्तीपुर, बिहार में जश्न का माहौल

Vaibhav Sooryavanshi: IPL के बाद बिहार पहुंचे, अब इंडिया A टीम के लिए करेंगे तैयारी

Bakrid Mubarak 2026: समस्तीपुर में ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, जानिए नमाज़ का वक्त और कुर्बानी का तरीका

यह घटना समस्तीपुर जिले के शिक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल गिरफ्तार प्रिंसिपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है।
Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।
यह भी पढ़ें:-
- Death of a Pregnant Woman in Samastipur: प्रसूता की मौत के बाद पीएचसी में तोड़फोड़, सड़क जाम
- Samastipur Government Teacher Death News: दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका
- Samastipur Job Fair 2025: 15 बड़ी कंपनियाँ दे रही हैं शानदार नौकरी के मौके – पंजीकरण अभी करें!
- Samastipur News Today: समस्तीपुर में पानी के लिए हाहाकार! 5 घंटे तक सड़क जाम, मुख्य पार्षद पर फूटा गुस्सा

















