Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के मिर्जापुर वार्ड नंबर 10 में बुधवार को एक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ, जिसकी चपेट में लगभग 50 घर आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की शुरुआत विश्वनाथ साहनी के घर से हुई थी, जिसकी चिंगारी ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़े

सबसे अधिक नुकसान मोचन साह को हुआ, जिनकी बेटी की शादी आज ही थी। बारात अंगारघाट से आने वाली थी, लेकिन तैयार पंडाल, मंडप और सारा शादी का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा, “सब खत्म हो गया, कुछ भी नहीं बचा।” इसके साथ ही राज नंदन सहनी की 2 भैंस और 12 बकरियां भी आग में झुलस गईं।

Samastipur News Today: समस्तीपुर के मिर्जापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जले हुए घरों का दृश्य
Samastipur News Today: समस्तीपुर के मिर्जापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जले हुए घरों का दृश्य