Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:SH-88 पर 2 बाइकों की भिड़ंत,बुजुर्ग की मौत,पोता गंभीर रूप से घायल,दूसरा मोटरसाइकिल सवार घटनास्थल से फरार

Samastipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के SH-88 पर गुरुवार शाम 2 बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के SH-88 पर गुरुवार शाम 2 बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

खबर सुनें
विज्ञापन

मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ही मुख्तियारपुर सलखन्नी गांव के कपिलेश्वर महतो (65) के रूप में की गई है। जबकि उनका पोता राजू कुमार (22) का इलाज दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक का नाती विकास कुमार ने बताया कि उनके नाना कपिलेश्वर अपने पोता राजू कुमार (22) के साथ बाइक पर सवार होकर राम जानकी मेडिकल कॉलेज सराय रंजन के नरघोगी इलाज कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान SH-88 पर सामने से आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे उनके नाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से दलसिंहसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

बाइक सवार फरार

उधर, इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने दादा-पोता को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके पोता राजू का इलाज शुरू किया। राजू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस पदाधिकारी का बयान

दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें