Skip to main content
Samastipur News

Bihar News: समस्तीपुर में व्यापारी डबल हत्या की घटना का पोलिस ने किया खुलासा, 5 अपराधी ने घटना को अंजाम दिया

Samastipur News: यह मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र से संबंधित है. एसपी विनय तिवारी ने व्यापारी डबल हत्या के मामले में पूर्व थाना प्रमुख को तुरंत गिरफ्तार कर दिया है.

Updated at :

Samastipur News: यह मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र से संबंधित है. एसपी विनय तिवारी ने व्यापारी डबल हत्या के मामले में पूर्व थाना प्रमुख को तुरंत गिरफ्तार कर दिया है.

समस्तीपुर: जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर गांव के पास नौ दिन पहले हुई एक व्यापारी डबल हत्या (Samastipur News) की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में हथियार सहित दो अपराधी गिरफ्तार किए हैं, और उनके पास देसी पिस्टल और बाइक सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. इन अपराधियों का परिचय रोसड़ा के बटहा गांव वासी मनीष कुमार, जिन्हें मणिया के नाम से जाना जाता है, और बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर वासी रोहित कुमार से है.

Samastipur के एसपी विनय तिवारी ने दी जानकारी

घटना स्थल के पास, एसपी विनय तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. उन्होंने बताया कि हत्या के दौरान लड़ाई में ग्राहक रोहित भी घायल हो गया था. उसे पेट में गोली लगी थी. वह बेगूसराय के निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने माना कि किराना व्यापारी के साथ पिछले वर्ष दो बार लूटपाट हुई थी, लेकिन उन घटनाओं में तत्कालीन थाना प्रमुख रामाशीष कामती ने सही तरीके से काम नहीं किया. पूर्व थाना प्रमुख की लापरवाही को देखकर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर दिया गया है.

‘घटना में पांच बदमाश थे शामिल’

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस घटना में बेगूसराय जिले के चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के तीन और समस्तीपुर जिले के दो बदमाश शामिल थे. घटना में शामिल पांचों बदमाशों की पहचान कर ली गई है. एसपी ने बताया कि इस घटना में बेगूसराय के मनीष महतो, अमित कुमार और रोहित कुमार तीनों चेरियाबरियापुर के रहने वाले हैं. इसके अलावा, रोसड़ा रविंद्र सहनी और बटहा रोसड़ा के मनीष कुमार जिन्हें मणिया के नाम से भी जाना जाता है ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें: Samastipur News: बेटे के विचार-व्यवहार से परेशान माता-पिता बेटे को सदर अस्पताल लेकर गए, चिकित्सक से परामर्श मांगने पर हाथ लगी बस निराशा

एक बदमाश को भी लगी थी गोली – एसपी

आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात जब किराना कारोबारी अमित चौधरी और सुमित चौधरी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तो इन बदमाशों ने दो बाइकों से पीछा किया. पोखर के पास ओवरटेक कर लूटपाट शुरू कर दी थी, जिसका दोनों भाई ने प्रतिरोध किया और बदमाशों से भीड़ गई थी. सुमित चौधरी बदमाश को पकड़ पर मारपीट कर रहा था. इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आए बदमाशों ने दोनों को गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना में एक बदमाश रोहित को भी पेट में गोली लग गई, जिसे उसके साथी लेकर फरार हो गए थे.

यह भी पढ़ें: BPSC 67th Final Result 2023: किसान के बेटे ने मारी बाजी, SDM पद के लिए हुए चयनित

पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और सीसीटीबी फुटेज के आधार पर बटहा रोसड़ा के मनीष को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ की गई तो उसने अन्य बदमाशों का नाम बताया. बेगूसराय में उपचार कर रहे रोहित को भी पकड़ लिया गया है. हालांकि उसको अभी पुलिस की सुरक्षा में हॉस्पिटल में रखा गया है. इस हत्या कांड में फरार बदमाश मनीष महतो, अमित और रविंद्र सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि बीते 18 अक्टूबर की रात बदमाशों ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर चोरवा पोखर के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे दो व्यापारी भाई पवड़ा गांव के मनीष कुमार चौधरी और अजित कुमार चौधरी को गोली मारी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी.”

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें