वोटर लिस्ट में मृत घोषित हुए जीवित लोग, अब अपने जिंदा होने का दे रहे सबूत, अधिकारी हैरान!
वोटर लिस्ट में मृत घोषित हुए जीवित लोग: कटिहार के आजमनगर प्रखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो जीवित व्यक्तियों को वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर
वोटर लिस्ट में मृत घोषित हुए जीवित लोग: कटिहार के आजमनगर प्रखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो जीवित व्यक्तियों को वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है। छेदी चौधरी और कौशल्या देवी नाम के इन लोगों के नाम चुनावी लिस्ट से हटा दिए गए हैं, और अब वे अपने जिंदा होने का सबूत देकर नाम दोबारा शामिल कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
कैसे मरे घोषित हो गए जिंदा लोग?
वोटर लिस्ट में मृत घोषित हुए जीवित लोग: यह मामला आजमनगर प्रखंड के पैक्स चुनाव से जुड़ा है, जहां छेदी चौधरी और कौशल्या देवी को वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस गलती की वजह से दोनों को पैक्स चुनाव में वोट डालने से वंचित कर दिया गया। छेदी चौधरी का कहना है, “हम अपने वोटिंग के अधिकार से वंचित हो गए हैं, जो हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है।”
वहीं, कौशल्या देवी ने चिंता जाहिर की कि इस गलती की वजह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी दिक्कत हो सकती है।
प्रशासन ने दिया भरोसा
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। उनका मानना है कि अगर यह किसी साजिश का हिस्सा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। लोग इस मामले की तह तक जांच करने की मांग की जा रही है ।
प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि जल्द ही इस गलती को ठीक किया जाएगा और अगर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है, उनपर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी ।
क्या है प्रशासन की अगली चाल?
फिलहाल, प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों पीड़ितों का नाम जल्द से जल्द फिर से वोटर लिस्ट में जोड़ने का वादा किया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उन्हें आगामी चुनावों में मतदान का अधिकार न खोना पड़े।
इसे भी पढ़े :-
- Samastipur News: समस्तीपुर स्कूल में हुई दिल दहलाने वाली घटना: लड़ाई में एक बच्चे की मौत
- Sitamarhi News Today: दो दिन में मरा और फिर जिंदा! सीतामढ़ी की घटना से पुलिस भी हैरान
- समस्तीपुर में DM का अचानक निरीक्षण: ब्लॉक ऑफिस में मची खलबली, दिए सख्त निर्देश
- Mathura News: बिहार के मजदूरों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 4 की दर्दनाक मौत, 5 घायल
- समस्तीपुर में 5 लाख की सुपारी लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, किलर गिरफ्तार और हथियार बरामद







