Bihar BEd Result 2026: बिहार के बीएड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर ने 19 जून 2026 को CET-B.Ed 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग और कॉलेज चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने जा रही है।
Bihar BEd Result 2026: रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर ऐसे देखें स्कोरकार्ड
आपको बता दें कि बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित हुई थी। अब परीक्षा परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड की मदद से परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar B.Ed CET 2026 Result/Scorecard” लिंक खोलें।
- एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी देख सकते हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया कल से होगी शुरू
रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया पर है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज अलॉटमेंट और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू हो सकती है। सभी योग्य अभ्यर्थियों को समय पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी:















