Bihar Police Constable Admit Card 2026: बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार 18 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 24 जून को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
Bihar Police Constable Admit Card 2026 18 जून से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय चयन पर्षद ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य संवर्ग) भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 83 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 18 जून 2026 से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा। लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारी की जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
24 जून को होगी लिखित परीक्षा, जानें जरूरी जानकारी
आपको बता दें कि लिखित परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा बिहार के 38 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। परीक्षा एक ही पाली में संपन्न कराई जाएगी।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी:
- परीक्षा तिथि – 24 जून 2026 (बुधवार)
- एडमिट कार्ड जारी – 18 जून 2026
- भर्ती बोर्ड – केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC)
- कुल पद – 83
- पद का नाम – सिपाही (सामान्य संवर्ग)















