Bihar Ration Card Campaign: राशन कार्ड बेहद ही जरूरी दस्तावेज है. इसको लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है लेकिन यह खबर सभी राज्यों से नहीं बल्कि बिहार से जुड़ी हुई है. दरअसल बिहार की सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने के लिए राशन कार्ड में नए नाम जोड़ना और नया राशन कार्ड बनवाने का विशेष अभियान शुरू किया है.

बिहार सरकार के द्वारा यह अभियान 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चलने वाला है. इस अभियान के दौरान पात्र परिवार स्मार्ट पीडीएस या आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे. इसका मुख्य उद्देश्य पात्र परिवार राशन योजना के लाभ से कोई भी वंचित न रहे.

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹13 तक महंगे, सरकार के बड़े फैसले से मची हलचल

आवेदन कौन कर पाएगा?

बिहार सरकार के द्वारा जारी इस अभियान के तहत ऐसे परिवार आवेदन कर सकते हैं जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है. जिनके परिवार में नवजात बच्चे का नाम जोड़ना बाकि है. परिवार में शादी के बाद शामिल हुई बहू का नाम जोड़ना बाकि है. इन सबके अलावा जिनका नाम भी किसी कारणवश राशन कार्ड से हटा दिया गया था और वह दोबारा जुड़वाना चाहते हैं.