Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल डीजल ₹13 तक महंगे हो चुके हैं. इसके बाद लोगों में चिंता देखी जा सकती है. लेकिन आप लोगों को यह जानने में सुकून मिलेगा कि यह दाम भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में बढ़ोतरी देखी गई है. मिल रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया.
मिल रही जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 8.36 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 10.39 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. कुल मिलाकर देखा जाए तो पेट्रोल और डीजल पर कल प्रभाव करीब 13 रुपए प्रति लीटर का देखा गया है. जारी की गई नई डारो के अनुसार सरकार का कहना है कि इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाए.
आखिर क्यों बढ़ाए जा रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इसके साथ ही आयात लागत में वृद्धि और राजस्व संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार के द्वारा यह कड़ा फैसला लिया गया है. इस मामले को लेकर सरकार का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिति का असर घरेलू ईंधन की कीमतों पर भी लगातार पड़ रहा है.















