Skip to main content
Samastipur News

जन्मदिन की पार्टी में चाकूबाजी: एक की मौत, एक गिरफ्तार।

जन्मदिन की पार्टी में चाकूबाजी: एक की मौत, एक गिरफ्तार।

विज्ञापन

पटना, बिहार: बिहार के पटना जिले के दानापुर में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान चार दोस्तों के बीच विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। इस झगड़े में चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक, गोलू कुमार, इलाज के दौरान पीएमसीएच में शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Birthday Party मे चली चाकू।

यह घटना गुरुवार रात दानापुर थानांतर्गत पंचशील नगर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय गोलू कुमार और प्रेम कुमार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे, तभी बाटा मोड़ के पास किसी बात पर उनका विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर गोलू और प्रेम बाइक से उतरकर ई-रिक्शा से लौटने लगे।

विज्ञापन

जब वे पंचशील नगर मोड़ के पास पहुंचे, तो उनके अन्य दो दोस्त बाइक पर उन्हें खोजते हुए वहां पहुंचे। इसके बाद सभी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में गोलू, प्रेम और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलू को तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन इलाज के समय ही उसने अपना दम तोड दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, इस मामले में 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी, रोहित कुमार, को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सिर में भी चोट आई है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें