Skip to main content
Samastipur News

बिहार समाचार: फरक्का एक्सप्रेस में अपराधियों का कहर, 2 यात्रियों को ट्रेन से फेंका!

बिहार समाचार: फरक्का एक्सप्रेस में अपराधियों का कहर, 2 यात्रियों को ट्रेन से फेंका!

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे ट्रेनों में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला न्यू फरक्का एक्सप्रेस का है, जहां बदमाशों ने चलती ट्रेन से दो यात्रियों को बाहर फेंक दिया। घटना नदांव हाल्ट के पास हुई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

घटना के समय स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में पड़े युवकों को देखकर डायल-112 को सूचना दी। जख्मी यात्रियों की पहचान नालंदा जिले के सुल्तानपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार और पटना जिले के अथमल गोला निवासी 28 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों से पूछताछ की है।

विज्ञापन

Bihar news: इस मामले में पुलिस को शराब तस्करी का संदेह है। पूछताछ के बाद, अधिकारियों को इस घटना में कुछ अनियमितताएँ नजर आई हैं। आरपीएफ ने भी इस पूरे मामले की जांच शराब तस्करी से संबंधित एंगल पर शुरू की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पटना-डीडीयू मार्ग पर शराब तस्करों ने आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर उनके शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया था, जो कि चर्चा का विषय बना रहा।

इस घटना ने बिहार में ट्रेन यात्रा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें