Skip to main content
Samastipur News

Gopalganj News: पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, मां ने भी दो साल पहले की थी आत्महत्या

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के नरेंद्र डूमर गांव में एक 28 वर्षीय युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के नरेंद्र डूमर गांव में एक 28 वर्षीय युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने जब पेड़ से शव लटकता देखा तो शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के कवलाचक गांव निवासी सुदामा चौहान के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

छठ पूजा के बाद दीदी के घर रुका था युवक

जानकारी के अनुसार, छोटू डेढ़ महीने पहले छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपनी बहन के घर आया था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। इस बीच, छोटू घर से निकलकर पास के एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह जब वह घर में नहीं दिखा तो उसकी बहन और परिवार वालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने खेत के पास पेड़ से उसका शव लटकता हुआ देखा और यह खबर परिवार को दी।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

मां ने भी की थी आत्महत्या

बताया जा रहा है कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पहले भी ऐसी दुखद घटना हो चुकी है। दो साल पहले उसकी मां ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

पुलिस कर रही है जांच

भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इसे भी पढ़े

परिवार पर छाया दुख का साया

मृतक के आत्महत्या करने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले मां की मौत और अब छोटे बेटे की आत्महत्या से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिवार की मानसिक और आर्थिक सहायता करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें