पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ी: बिहार में जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस के खुलासे के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि सांसद को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया गया था, और इसमें पप्पू यादव के करीबी नेता की भूमिका भी सामने आई है। इस खुलासे के बाद पप्पू यादव ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यदि धमकी पैसे देकर दिलाई गई है, तो पुलिस को इसका खुलासा करना चाहिए। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
पुलिस पर गंभीर आरोप
सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा, “माननीय @NitishKumar आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है। वह वही व्यवहार कर रही है, जो दिवंगत कांग्रेस विधायक हेमंत शाही जी को गोली लगने पर तत्कालीन सरकार और प्रशासन ने किया था। पुलिस मेरी सुरक्षा से खेल रही है।”
2 लाख रुपये में धमकी दिलाने का खुलासा
पुलिस ने सोमवार को आरा से एक युवक राम बाबू को गिरफ्तार किया था। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि युवक को पप्पू यादव के करीबी नेता ने 2 लाख रुपये दिए थे, ताकि वह पप्पू यादव को धमकी दे सके। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़े :-


















