UPI Rule Change August 2025: बताते चले की 1 अगस्त 2025 से देशभर में बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, गैस और हवाई यात्रा से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहा है। ये बदलाव सीधे आम लोगों की जेब, लेन-देन और बजट पर असर डालेंगे। नए नियमों में UPI की ट्रांजैक्शन लिमिट से लेकर SBI क्रेडिट कार्ड के इंश्योरेंस तक, और LPG व CNG की कीमतों में संभावित परिवर्तन शामिल हैं। अगर आप भी Paytm, PhonePe, SBI Card या घरेलू गैस के नियमित उपयोगकर्ता हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

UPI Rule Change August 2025: लिमिट तय, ट्रांजैक्शन स्लॉट फिक्स

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जो 1 अगस्त से लागू होंगे। अब एक दिन में:

  • सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे।
  • एक मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट को 25 बार ही देखा जा सकेगा।
  • AutoPay ट्रांजैक्शन अब तीन निर्धारित समय पर ही प्रोसेस होंगे—सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच, और रात 9:30 बजे के बाद।

इन बदलावों का उद्देश्य सिस्टम को सुरक्षित और कम लोड वाला बनाना है।

SBI Credit Card Changes: फ्री इंश्योरेंस कवर खत्म

UPI Rule Change August 2025 के नए नियमों को दर्शाता डिजिटल पेमेंट, SBI कार्ड और एलपीजी सिलेंडर की इमेज

अगर आप SBI के PRIME या ELITE को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड यूज़र हैं, तो यह आपके लिए बुरी खबर है। अगस्त 2025 से SBI कई कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस बंद करने जा रहा है। पहले जहां ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का कवर मिलता था, अब वह सुविधा हटा दी गई है।