Diesel Price Today: देशभर में डीजल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। गुरुवार, 28 मई को तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन पिछले 11 दिनों में हुई लगातार बढ़ोतरी का असर आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर साफ दिखाई दे रहा है।
Diesel Price Today: दिल्ली, पटना और रांची में क्या है डीजल का नया भाव
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रांची में इसकी कीमत 100.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। पटना और मुंबई में भी डीजल काफी महंगा बना हुआ है।
आज के प्रमुख शहरों के डीजल रेट:
- दिल्ली – 95.20 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 99.82 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 97.83 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – 99.55 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा – 97.56 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ – 89.47 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ – 95.36 रुपये प्रति लीटर
- पटना – 99.36 रुपये प्रति लीटर
- रांची – 100.49 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल – 99.64 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel price Today May 28: फिर बढ़ी आम लोगों की चिंता
लगातार बढ़ती कीमतों से बढ़ा ट्रांसपोर्ट खर्च
सरकारी तेल कंपनियों ने 15 मई के बाद चार बार डीजल महंगा किया है। दिल्ली में डीजल करीब 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें इसकी मुख्य वजह मानी जा रही हैं। डीजल महंगा होने से सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। ट्रक, बस और माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से बाजार में सामान महंगा हो सकता है। ऑटो और कैब चालकों की लागत भी बढ़ गई है। अगर आप रोज वाहन इस्तेमाल करते हैं, तो फिलहाल सही ड्राइविंग और समय पर सर्विस से खर्च कम किया जा सकता है।















