Petrol-Diesel Price Today May 25: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है। हालांकि 24 मई को तेल कंपनियों ने नई बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़े दाम लोगों के बजट पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल अब 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।
Petrol-Diesel Price Today May 25: दिल्ली, पटना समेत इन शहरों में क्या हैं नए रेट
जानकारी के मुताबिक, कई बड़े शहरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर पार कर चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पटना में इसकी कीमत 110.47 रुपये पहुंच गई है। मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में भी दाम काफी ऊंचे बने हुए हैं।
आज के कुछ प्रमुख पेट्रोल रेट:
- नई दिल्ली – 99.51 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा – 99.51 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ – 99.28 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम – 100.16 रुपये प्रति लीटर
- फरीदाबाद – 100.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 108.45 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु – 108.09 रुपये प्रति लीटर
- पटना – 110.47 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद – 112.81 रुपये प्रति लीटर
डीजल की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है। दिल्ली में डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में इसकी कीमत 95.02 रुपये है। हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर पार कर चुका है।
आज के कुछ प्रमुख डीजल रेट:
- नई दिल्ली – 92.49 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा – 92.84 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ – 92.64 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम – 92.73 रुपये प्रति लीटर
- फरीदाबाद – 93.23 रुपये प्रति लीटर















