Skip to main content
Samastipur News

Petrol Price Today: आज भी नहीं बदले दाम, जानें आपके शहर का रेट

Petrol Price Today: आज पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, हैदराबाद समेत प्रमुख शहरों में ताजा पेट्रोल रेट।

विज्ञापन
Updated at :

Petrol Price Today: देशभर में रविवार, 31 मई 2026 को पेट्रोल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले सप्ताह हुई बढ़ोतरी के बाद दरें स्थिर बनी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मई महीने में चार बार कीमतें बढ़ाई गई थीं, जिससे पेट्रोल करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

विज्ञापन

Petrol Price Today: कई शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा बिक रहा है। तिरुअनंतपुरम् में पेट्रोल 115.49 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 113.47 रुपये और जयपुर में 112.98 रुपये प्रति लीटर का रेट बना हुआ है।

विज्ञापन

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, मुंबई में 111.18 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर आगे भी घरेलू बाजार पर पड़ सकता है।

कच्चे तेल की तेजी का पड़ा असर

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं। क्रूड ऑयल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इसी वजह से तेल कंपनियों ने मई में कई बार कीमतों में बढ़ोतरी की।

आपको बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए जाते हैं। यदि आप वाहन चलाते हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा पेट्रोल रेट जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें:

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें