Skip to main content
Samastipur News

Petrol-Diesel Price Today on May 31: आज भी नहीं बदले रेट, जानें ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today on May 31: आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, हैदराबाद समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट।

विज्ञापन
Updated at :

Petrol-Diesel Price Today on May 31: देशभर में रविवार, 31 मई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले सप्ताह हुई लगातार बढ़ोतरी के बाद कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल अभी भी पिछले चार वर्षों के सबसे ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today on May 31: चार बार बढ़े दाम, फिर भी फिलहाल राहत बरकरार

जानकारी के मुताबिक 25 मई को आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस दिन पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। मई महीने में अब तक चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके चलते दोनों ईंधनों की कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा दर्ज किया गया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी थीं।

विज्ञापन

हालांकि अब ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल कंपनियां अभी भी पिछले नुकसान की भरपाई करने में जुटी हैं। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी आने के बाद भी खुदरा कीमतों में कटौती नहीं की गई है।

दिल्ली से पटना तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये
  • मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 110.91 रुपये और डीजल 98.80 रुपये
  • हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये
  • पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये
  • तिरुअनंतपुरम् में डीजल 104.42 रुपये

आपको बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी की जाती हैं। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और वैट के कारण दरों में अंतर दिखाई देता है। यदि आप लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें:Petrol-Diesel prices Today on May 30: जानें आपके शहर में ताजा रेट

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें