Skip to main content
Samastipur News

Petrol Diesel Price Today: फिर नहीं बदले दाम, क्या जल्द मिलेगी राहत?

Petrol Diesel Price Today: आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना, हैदराबाद समेत प्रमुख शहरों में ताजा ईंधन रेट।

विज्ञापन
Updated at :

Petrol Diesel Price Today: देशभर में रविवार, 31 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि आज भी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि मई महीने में चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद ईंधन के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण पिछले दिनों लगातार रेट बढ़ाए गए थे।

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: मई में 7.5 रुपये तक बढ़े दाम, फिलहाल स्थिर हैं कीमतें

आपको बता दें कि आखिरी बार 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। उस समय दोनों ईंधनों के रेट में करीब 2.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। मई महीने में कुल चार बार बढ़ोतरी हुई, जिससे पेट्रोल और डीजल लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए। जानकारी के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधा के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई।

विज्ञापन

इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ा। क्रूड ऑयल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इसी वजह से तेल कंपनियों को घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ानी पड़ीं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल में नरमी के संकेत मिले हैं। इसके बावजूद घरेलू स्तर पर फिलहाल किसी कटौती का ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Export Duty Cut: सरकार ने घटाया टैक्स, पेट्रोल पर 1.5 और डीजल पर 13.5 रुपये राहत

दिल्ली से पटना तक जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

राष्ट्रीय राजधानी

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये
  • मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.58 रुपये
  • हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये
  • तिरुअनंतपुरम् में पेट्रोल 115.49 रुपये
  • पटना में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 99.36 रुपये

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार 150 से अधिक जिलों में पेट्रोल की बिक्री 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। वहीं 156 जिलों में डीजल की बिक्री में भी 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। यदि आप वाहन चलाते हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today on May 31: आज भी नहीं बदले रेट, जानें ताजा भाव

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें