Skip to main content
Samastipur News

Diesel Price Today: कई शहरों में बदले रेट, जानें कहां महंगा हुआ डीजल

Diesel Price Today: डीजल के नए रेट जारी। नोएडा में बढ़े दाम, लखनऊ और पटना में राहत। जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव।

विज्ञापन
Updated at :

Diesel Price Today: देशभर में शनिवार सुबह डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद कई शहरों में ईंधन के दामों में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ शहरों में राहत मिली है तो कुछ जगहों पर दाम बढ़े हैं।

विज्ञापन

Diesel Price Today: नोएडा में बढ़े दाम, लखनऊ और पटना को मिली राहत

यहां डीजल 12 पैसे बढ़कर 95.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों को राहत मिली है। यहां डीजल 17 पैसे घटकर 95.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी मामूली कमी दर्ज की गई है। यहां डीजल का रेट 3 पैसे घटकर 99.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि स्थानीय टैक्स और वैट के कारण हर शहर में कीमतें अलग-अलग होती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

डीजल में गिरावट, फिर भी महानगरों में दाम स्थिर

बीते 24 घंटे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 91.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 87.36 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

इसके बावजूद देश के चार प्रमुख महानगरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

  • दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये
  • मुंबई में डीजल 97.83 रुपये
  • चेन्नई में डीजल 99.78 रुपये
  • कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये

जानकारी के मुताबिक हर दिन सुबह 6 बजे नई दरें जारी की जाती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के साथ टैक्स, वैट और डीलर कमीशन भी शामिल होता है। अगर आप वाहन चलाते हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel prices Today on May 30: जानें आपके शहर में ताजा रेट

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें