Diesel Price Today May 24: देशभर में डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब भारत में भी दिख रहा है। कई बड़े शहरों में डीजल महंगा बना हुआ है। हालांकि 24 मई को तेल कंपनियों ने नई बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुए लगातार इजाफे ने ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्च पर असर डालना शुरू कर दिया है।

Diesel Price Today May 24: दिल्ली से पटना तक जानिए डीजल के ताजा रेट

जानकारी के मुताबिक, देश के कई शहरों में डीजल की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। दिल्ली में डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पटना में इसकी कीमत 96.53 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल महंगा बना हुआ है।

आज के प्रमुख शहरों के डीजल रेट:

  • नई दिल्ली – 92.49 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा – 92.84 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ – 92.64 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम – 92.73 रुपये प्रति लीटर
  • फरीदाबाद – 93.23 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई – 95.02 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु – 95.99 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता – 97.02 रुपये प्रति लीटर
  • पटना – 96.53 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद – 100.94 रुपये प्रति लीटर

बिहार में भी इसका असर साफ दिख रहा है। समस्तीपुर समेत कई जिलों में माल ढुलाई और सफर का खर्च बढ़ गया है। ट्रक और बस चालकों की लागत लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- Petrol Price Today May 24: जानिए आज किस शहर में सबसे महंगा पेट्रोल

कच्चे तेल की कीमतों से बढ़ी मुश्किल