Petrol-Diesel price Today May 26: दिल्ली, पटना समेत कई शहरों में क्या हैं नए रेट

जानकारी के मुताबिक, देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल अब मई 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पटना, हैदराबाद और कोलकाता में भी कीमतें काफी ज्यादा बनी हुई हैं।

कुछ प्रमुख शहरों के नए रेट:

  • दिल्ली – पेट्रोल 102.12 रुपये | डीजल 95.20 रुपये
  • मुंबई – पेट्रोल 111.21 रुपये | डीजल 97.83 रुपये
  • कोलकाता – पेट्रोल 113.47 रुपये | डीजल 99.82 रुपये
  • चेन्नई – पेट्रोल 107.87 रुपये | डीजल 99.66 रुपये
  • नोएडा – पेट्रोल 102.38 रुपये | डीजल 95.85 रुपये
  • गुरुग्राम – पेट्रोल 102.59 रुपये | डीजल 95.27 रुपये
  • फरीदाबाद – पेट्रोल 102.62 रुपये | डीजल 95.44 रुपये
  • लखनऊ – पेट्रोल 101.86 रुपये | डीजल 95.36 रुपये
  • पटना – पेट्रोल 113.35 रुपये | डीजल 99.36 रुपये
  • हैदराबाद – पेट्रोल 115.73 रुपये | डीजल 103.82 रुपये

बिहार में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। समस्तीपुर समेत कई जिलों में वाहन चालकों का खर्च बढ़ गया है। रोज यात्रा करने वाले लोग अब ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं।

11 दिनों में चौथी बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

तेल कंपनियों ने 15 मई से ईंधन की कीमतों में बदलाव शुरू किया था। इसके बाद अब तक चार बार दाम बढ़ चुके हैं। पहले चरण में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। फिर 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ। सोमवार को फिर 2.61 से 2.71 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई। सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में अब सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

इससे ऑटो, टैक्सी और माल ढुलाई का खर्च और बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इसी कारण तेल कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही हैं। इसका असर खाने-पीने की चीजों और ट्रांसपोर्ट लागत पर भी पड़ सकता है। अगर आप रोज बाइक या कार इस्तेमाल करते हैं, तो फिलहाल ईंधन बचाने की आदत जरूरी हो सकती है। सही ड्राइविंग और समय पर सर्विस से खर्च कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Petrol-Diesel Price Today May 24: जानिए आपके शहर में क्या है नया भाव