Smarika Chandrakar Success Story: आपको बताते चले की छत्तीसगढ़ की एक MBA ग्रैजुएट लड़की ने वो कर दिखाया जो लाखों युवा सिर्फ सोचते हैं। Smarika Chandrakar ने कॉर्पोरेट की चमचमाती दुनिया को अलविदा कह दिया और खेती को चुना – और अब वही खेत उन्हें सालाना 1.5 करोड़ रुपये का टर्नओवर दे रहे हैं। उन्होंने टमाटर, लौकी और खीरे जैसी सब्जियों की खेती को high-tech तरीके से अपनाया और खुद को साबित किया कि “खेती अगर समझदारी से की जाए, तो करोड़ों की कमाई मुमकिन है।”
ये सिर्फ Smarika Chandrakar Success Story नहीं है, बल्कि ये उन हजारों युवाओं के लिए एक सीख है जो नौकरी में सुकून नहीं ढूंढ पाते। इस रिपोर्ट में जानिए कैसे एक आम लड़की ने खेती को बना दिया अपना सुपरहिट बिजनेस, और कैसे आप भी ले सकते हैं इससे प्रेरणा।
कॉर्पोरेट की चकाचौंध छोड़, मिट्टी से रिश्ता जोड़ा

Smarika Chandrakar ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग और फिर पुणे से MBA करने के बाद पांच साल तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब की। लेकिन नौकरी के बावजूद उन्हें मन की शांति नहीं मिली। उन्होंने परिवार के करीब रहने और अपने खेतों में कुछ अलग करने का फैसला लिया।
परिवार से मिला खेती का पहला सबक
Smarika का बचपन धान के खेतों में बीता। उन्होंने अपने दादा और पिता से खेती के शुरुआती तौर-तरीके सीखे। जब वह रायपुर लौटीं, तो हर वीकेंड गांव जाकर खेतों में समय बिताने लगीं। यहीं से शुरू हुआ उनका खेती में करियर, जो अब मिसाल बन गया है।
















