SBI Mutual Funds: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की SBI Mutual Funds से जुड़ी कुछ योजनाएं बीते 10 सालों में निवेशकों के लिए बड़ी सौगात साबित हुई हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की म्यूचुअल फंड इकाई SBI Mutual Funds देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। इसकी कुल संपत्ति (AUM) दिसंबर 2024 तक 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी थी। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो SBI की ये 5 योजनाएं आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

SBI Mutual Funds: निवेशकों को मिला जबरदस्त रिटर्न

पिछले 10 वर्षों में SBI की कई योजनाओं ने निवेशकों के पैसे को चार गुना तक बढ़ाया है। SIP और लंपसम दोनों ही विकल्पों पर शानदार रिटर्न देखने को मिला है। नीचे हम ऐसी 5 SBI Mutual Fund योजनाओं के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं जिन्हें वैल्यू रिसर्च से हाई रेटिंग भी मिली है।

इसे भी पढ़े

1. SBI Infrastructure Fund

इस फंड ने निवेशकों को औसतन 16.13% सालाना रिटर्न दिया है, जबकि SIP के जरिए निवेश पर 18.62% का एनुअलाइज्ड रिटर्न मिला है।

SBI Mutual Funds की टॉप 5 योजनाएं जिनसे निवेशकों को पिछले 10 सालों में मिला शानदार रिटर्न
Sbi Mutual Funds: 10 वर्षों में बेहतरीन रिटर्न देने वाली टॉप 5 म्यूचुअल फंड योजनाएं, जानिए पूरी लिस्ट
  • रेटिंग: 4 स्टार (Value Research)
  • AUM (30 अप्रैल 2025): ₹4,872 करोड़
  • एक्सपेंस रेशियो (31 मार्च 2025): 0.96%

2. SBI Contra Fund

Contra फंड अपने लंबे समय के स्थिर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।