Petrol Diesel Price Today 31 July 2025: बताते चले की जुलाई का आखिरी दिन भी पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझते लोगों के लिए कोई राहत लेकर नहीं आया है। एक बार फिर से आम जनता को निराश होना पड़ा क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने 31 जुलाई 2025 को भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
ताज़ा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 और डीजल ₹90.21 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। मार्च 2024 के बाद से अब तक कीमतों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है।
अब सवाल ये उठता है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं तो भारत में कीमतें क्यों स्थिर हैं? क्या सरकार अगस्त में राहत देगी या महंगाई का ये दौर जारी रहेगा? जानिए इस रिपोर्ट में अपने शहर की पूरी अपडेट और इससे जुड़े आर्थिक संकेत।
पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर, उपभोक्ताओं को फिर झटका

Petrol Diesel Price Today 31 July 2025 के अनुसार, राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, जयपुर और कोलकाता तक कहीं भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 प्रति लीटर और डीजल ₹90.21 प्रति लीटर बना हुआ है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर की दर पर मिल रहा है। यह स्थिति पिछले कई महीनों से बनी हुई है, जिससे लोगों को महंगे ईंधन का बोझ उठाना पड़ रहा है।
















