Petrol Diesel Price Today 2 August 2025: आपको बताते चले की आज शनिवार, 2 अगस्त 2025 को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर बना हुआ है, जबकि पटना में पेट्रोल ₹105.23 और डीजल ₹91.49 हो गया है। कुछ शहरों में मामूली वृद्धि और कुछ में गिरावट देखी गई है।

क्या आपकी जेब पर भी पड़ रहा है तेल के दाम का असर? रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं, जो सीधे तौर पर क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करती हैं। अगर आप बाइक या कार चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब समय आ गया है कि आप जानें – आपके शहर में तेल कितना महंगा हुआ है। आगे जानिए पूरे भारत के प्रमुख शहरों के ताज़ा पेट्रोल-डीजल रेट और किन फैक्टर्स से तय होती हैं ये कीमतें।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कौन तय करता है?

Petrol Diesel Price Today 2 August 2025 – प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की आज की ताज़ा कीमतें
Petrol Price Today

भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। यह रेट इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां तय करती हैं। इन कीमतों का निर्धारण इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतों और डॉलर-रुपये के विनिमय दर पर निर्भर करता है। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) की कीमत बढ़ने या घटने से सीधे तौर पर पेट्रोल और डीजल के दाम प्रभावित होते हैं। इसके अलावा राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर कमीशन भी कीमतों पर असर डालते हैं।

आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price Today city-wise 2 August 2025)

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग स्थिर हैं। लेकिन कुछ शहरों जैसे गुड़गांव और पटना में थोड़ी बहुत बढ़त या गिरावट देखी गई है। आज का रेट जानने के लिए नीचे दिए गए रेट्स पर नजर डालिए: