Joydeep Dutta Success Story: भारत के लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली एक जबरदस्त सक्सेस स्टोरी सामने आई है। पश्चिम बंगाल के माणबाजार के रहने वाले Joydeep Dutta की कहानी आज युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी है। कभी 50 से ज्यादा कंपनियों द्वारा रिजेक्ट किए गए Joydeep ने न सिर्फ खुद की कंपनी Affnosys India खड़ी की, बल्कि एक डिजिटल प्लानर “The Smart Shift: Business Strategy for the Intelligent Era” बनाया, जो आज हजारों बेरोजगार युवाओं की सोच और भविष्य बदल रहा है।

Joydeep Dutta की यह कहानी सिर्फ एक इंसान की सफलता नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की उम्मीद है जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उनके बनाए प्लानर ने डिजिटल मार्केटिंग और बिजनेस की कठिन बातों को इतना आसान बना दिया कि छोटे शहरों के युवा भी बड़े सपने देखने लगे हैं। Joydeep का संघर्ष, उनकी सोच और उनका विजन इस बात का प्रमाण है कि अगर लगन हो तो कोई भी खुद की किस्मत लिख सकता है। उनकी यह कहानी आज के समय में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाली प्रेरणादायक कहानियों में से एक है।

Joydeep Dutta Success Story: कैसे शुरू हुआ यह सफर?

शुरुआत होती है एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से, जहां Joydeep Dutta ने BCA और MCA जैसी पढ़ाई पूरी की लेकिन नौकरी नहीं मिली। Capgemini सहित 50 से अधिक कंपनियों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। इसी दौर में उन्होंने यह महसूस किया कि सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं, बल्कि इंटरव्यू स्किल, डिजिटल स्किल और हिम्मत ज़रूरी है।

उनके लिए सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी का “पकौड़े” वाला बयान वायरल हुआ। यह बात जॉयदीप के लिए चुनौती बनी। उन्होंने ठान लिया – अब वो नौकरी नहीं मांगेंगे, बल्कि नौकरी देंगे।