SWP: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की रिटायरमेंट से पहले एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट प्लान से आप हर महीने ₹1 लाख की पक्की कमाई कर सकते हैं।

अगर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक स्थिर आय चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड का सिस्टमेटिक विड्रॉअल प्लान (SWP) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह प्लान आपको फाइनेंशियल फ्रीडम दिला सकता है और रिटायरमेंट के बाद भी आपकी आय का एक स्थायी स्रोत बना सकता है।

इसे भी पढ़े

क्या है SWP और कैसे देता है ₹1 लाख की मासिक कमाई?

SWP यानी सिस्टमेटिक विड्रॉअल प्लान एक ऐसा तरीका है जिसमें आप अपने म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट से हर महीने एक तय राशि निकाल सकते हैं। इसमें आपका मूलधन फंड में ही लगा रहता है और उस पर लगातार ब्याज/रिटर्न मिलता रहता है। इस तरह निवेशकों को हर महीने नियमित आमदनी मिलती रहती है और साथ ही उनका पैसा ग्रो भी करता रहता है।

उदाहरण के तौर पर अगर आप रिटायरमेंट से पहले 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं और यह निवेश अगले 21 साल तक 12% सालाना रिटर्न देता है, तो यह राशि बढ़कर लगभग ₹1.08 करोड़ हो जाती है। इस राशि से आप हर महीने ₹1 लाख की स्थायी कमाई प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े

फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए क्यों जरूरी है समय पर निवेश

जो लोग फाइनेंशियल फ्रीडम पाना चाहते हैं या रिटायरमेंट के बाद पैसे की चिंता से मुक्त रहना चाहते हैं, उनके लिए SWP एक सुरक्षित और प्रभावशाली विकल्प है। लेकिन SWP शुरू करने से पहले जरूरी है कि आप एक मजबूत फंड तैयार करें। इसके लिए आप इक्विटी म्यूचुअल फंड का चुनाव कर सकते हैं, जो लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने के लिए जाने जाते हैं।