Gold Price Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 13 मई 2025 को सोने की कीमतों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील से जुड़ी बड़ी राहत की खबरों के बाद सामने आई है। इस गिरावट से शादी-ब्याह के मौसम में खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Gold Price Today: दिल्ली के बाजार में गिरावट, कीमतें 3,400 रुपये तक टूटीं

Gold Price Today: 13 मई 2025 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 3,400 रुपये की गिरावट, गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका
Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,400 रुपये घटकर 96,550 रुपये हुई, शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी का सुनहरा मौका।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,400 रुपये तक गिर गई है। अब यह घटकर लगभग 96,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। यह गिरावट बीते 10 महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मानी जा रही है।

इसे भी पढ़े

Gold Rate Today: ट्रेड वॉर में राहत बनी बड़ी वजह

Gold rate Today: 13 मई 2025 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 3,400 रुपये की गिरावट, गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका
Gold Rate Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,400 रुपये घटकर 96,550 रुपये हुई, शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी का सुनहरा मौका।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका ने चीन पर लगने वाले आयात शुल्क को 90 दिनों तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्प यानी सोने से हटकर शेयर बाजार की ओर हो गया। इसी वजह से Gold Price Today में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।