Ajay Devgn Net Worth: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले Ajay Devgn की कमाई, जीवन और फिल्मों की लिस्ट जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां बाकी सितारे सिर्फ फिल्मों तक सीमित हैं, वहीं अजय देवगन ने एक्टिंग, प्रोडक्शन, VFX कंपनी और रियल एस्टेट से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। Ajay Devgn Net Worth 427 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है और ये आंकड़ा हर साल तेजी से बढ़ रहा है।

हाल ही में Ajay Devgn की मोस्ट अवेटेड फिल्म Raid 2 ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त बज़ बना लिया है। एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रिस्पॉन्स और ट्रेलर के प्रति दर्शकों का उत्साह इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना रहा है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन की एक्टिंग और स्टोरीलाइन की काफी तारीफ हो रही है। यही वजह है कि वह इन दिनों हर ओर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनकी Net Worth, Biography और Movies List को लेकर भी खूब सर्च कर रहे हैं, जिसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से मिल जाएगी।

Raid 2 Movie still featuring Ajay Devgan and Ritesh Deshmukh in an intense scene from the 2025 Bollywood action thriller.
Raid 2
इसे भी पढ़े

Ajay Devgn Biography – उनका जीवन परिचय और सफर

Ajay Devgn Biography की शुरुआत होती है 2 अप्रैल 1969 से जब उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है। अजय एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं – उनके पिता वीरू देवगन फेमस स्टंट डायरेक्टर थे और मां वीना देवगन एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अजय ने मुंबई के मिथीबाई कॉलेज से पढ़ाई की थी। 1991 में उन्होंने फिल्म “फूल और कांटे” से बॉलीवुड में डेब्यू किया और पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।